13 दिसंबर 2025 को WWE के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय समाप्त हो गया, जब जॉन सीना (John Cena) ने आधिकारिक रूप से WWE से संन्यास की घोषणा की। जॉन सीना केवल एक रेसलर नहीं थे, बल्कि वे संघर्ष, अनुशासन, देशभक्ति और मानवता की एक जीवंत मिसाल रहे हैं।
⭐ संघर्ष की शुरूआत
जॉन सीना का जन्म 23 अप्रैल 1977 को अमेरिका में हुआ। उनका बचपन आसान नहीं था। बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस में रुचि होने के बावजूद, उन्हें WWE में जगह बनाने के लिए कई असफलताओं का सामना करना पड़ा।
2002 में WWE में डेब्यू के समय उन्हें लगभग निकाल दिया गया था, लेकिन उनकी मेहनत और “Never Give Up” की सोच ने उन्हें आगे बढ़ाया।
🏆 उपलब्धियाँ:
जॉन सीना ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बहुत सारे टाइटल जीते जैसे कि :
• 17 बार वर्ल्ड चैंपियन
• 5 बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
• 1 बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन
• 2 बार रॉयल रम्बल विजेता
• WrestleMania के कई ऐतिहासिक मुकाबले
उनका “You Can’t See Me” स्टाइल और एंट्री म्यूज़िक आज भी करोड़ों फैंस के दिलों में बसा है।
❤️ सामाजिक कार्य और प्रेरणा
जॉन सीना केवल रिंग के हीरो नहीं, बल्कि असल ज़िंदगी के भी हीरो हैं।
* उन्होंने Make-A-Wish Foundation के तहत 650+ से ज़्यादा इच्छाएँ पूरी कीं – यह एक विश्व रिकॉर्ड है।
* वे बच्चों, बीमार लोगों और सैनिकों के लिए लगातार काम करते रहे।
* उनका जीवन संदेश: मेहनत, सम्मान और वफ़ादारी।
13/12/2025 को उनका रिटायरमेंट WWE फैंस के लिए भावुक क्षण था।
जॉन सीना हमेशा याद रखे जाएंगे एक ऐसे सुपरस्टार के रूप में जिसने सिखाया –
“कभी हार मत मानो।” "Never Give Up"
No comments:
Post a Comment