Showing posts with label Hindi Story. Show all posts
Showing posts with label Hindi Story. Show all posts

Friday, 16 January 2026

एक शोर भरी खामोशी । भावुक हिन्दी कहानी

 

👉 एक शोर भरी खामोशी हिंदी कहानी


सुबह के ठीक सात बजे थे। स्कूल की घंटी रोज़ की तरह बजी। बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में पहुँच गए, शिक्षक पढ़ाने लगे, मगर उस दिन माहौल कुछ अलग था।
कक्षा पाँचवीं ‘ब’ में सबसे पीछे वाली बेंच खाली थी।

वही बेंच - जहाँ दीपक बैठता था।

दीपक तीन दिनों से स्कूल नहीं आया था। पहले शिक्षकों ने सोचा - शायद बीमार होगा। फिर माना - घर की कोई परेशानी होगी। लेकिन किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि वह अचानक चुप क्यों हो गया।

असल बात यह थी कि दीपक कई दिनों से शिकायत लेकर प्रधानाचार्य के पास जाना चाहता था। क्लास में उसके पुराने जूते, फीकी वर्दी और साधारण टिफ़िन को लेकर कुछ बच्चे उसका मज़ाक उड़ाते थे। उसने एक बार हिम्मत भी की थी, मगर उसकी बात पूरी सुनी ही नहीं गई।

उस दिन अपमान ने उसे स्कूल से दूर कर दिया।

तीसरे दिन सुबह, चपरासी रामू प्रधानाचार्य के कमरे में आया— "साहब, दीपक फिर नहीं आया।"

प्रधानाचार्य जी का ध्यान उस खाली बेंच पर गया। पहली बार उन्होंने सवाल किया - "आख़िर क्यों?"

कक्षा से मिली बातों ने उन्हें अंदर तक हिला दिया। उन्हें एहसास हुआ कि शिकायत न सुनना भी एक बड़ी गलती होती है।

उसी समय प्रधानाचार्य जी ने दीपक के घर फ़ोन करवाया और कहा - "उसे कल ज़रूर भेजिए। अब कोई उसे जज नहीं करेगा।"

अगले दिन दीपक स्कूल आया। सुबह की सभा में प्रधानाचार्य जी ने सबके सामने कहा -

"बच्चो, स्कूल की वर्दी इसलिए होती है ताकि कोई अमीर-गरीब, बड़ा-छोटा न दिखे। यहाँ सब एक समान हैं। और आज के बाद कोई भी बच्चा किसी दूसरे बच्चे को जज नहीं करेगा। अगर किसी को परेशानी है, तो उसकी बात सुनी जाएगी।"

फिर उन्होंने दीपक की ओर देखकर कहा- "हमें देर से समझ आया, पर हमने अपनी गलती सुधार ली है।" दीपक की आँखें भर आईं।

उस दिन के बाद कक्षा की सबसे पीछे वाली बेंच कभी खाली नहीं रही।

क्योंकि जब सुना जाने लगा, तो चुप्पी खुद-ब-खुद टूट गई।


💛 आशीर्वादसहित

Saturday, 10 January 2026

समझदारी उम्र की मोहताज नहीं होती

समझदारी उम्र की मोहताज नहीं – हिंदी कहानी

 यह कहानी सोच और समझ की गहराई को दिखाती है

      रोज सुबह उठ कर morning walk पर पार्क जाना मेरा daily routine था। कभी - कभी शाम को भी घूमने निकल जाया करता था। पार्क जाना, वहां घूमना, बैठना मुझे बहुत अच्छा लगता था। और साथ ही एक चीज और वहां की मुझे बहुत अच्छी लगती थी। और वह थी वहां पार्क के साथ चाय की stall.

     आप भी सोच रहे होंगे। कि चाय की stall में अच्छे लगने वाली क्या बात थी। वहां की चाय। तो मैं बताना चाहूंगा, सिर्फ चाय नहीं। वहां पर काम करने वाला वो बच्चा, जिसके पापा की वो stall थी। वो थी मेरी पसंद करने की असल वजह। पहले वो एक छोटी सी चाय की टपरी थी। लेकिन अपनी मेहनत और समझदारी से उस परिवार ने उसे एक छोटा सा breakfast stall बना दिया था। जी हां पूरा परिवार मिलकर काम करता था। माँ-बाप चीजें बनाते थे। और वो सारे पार्क और उसके आस - पास चाय और अन्य चीजें देने जाता था।

     आप कहेंगे कि एक बच्चा अपने पढ़ने और खेलने की उम्र में काम कर रहा था। इसमें पसंद आने वाली क्या बात है।
तो रुकिए 
सब्र कीजिए 
बताता हूं ---
बात यह है कि वो बच्चा पढ़ने भी जाता था। और स्कूल के बाद अपने मां - बाप की मदद भी करता था। एक बार मैने उससे पूछा - बेटा आपको इन बच्चों को खेलते हुए देखकर खेलने का मन नहीं करता। और जैसे और बच्चे अपने माता - पिता से चीजों की जिद्द करते हैं। वैसे जिद्द करने का दिल नहीं करता।
उस दिन जो उस बच्चे ने बात कही वो मेरे दिल को अंदर तक छू गई थी।
     उसने कहा - हां। करता है। और जब मन करता है। तब मैं भी इनके साथ खेल लेता हूं। और साथ ही में यह देखता हूं कि मेरे पापा और मम्मी कितनी मेहनत से मेरे लिए मेहनत करते है। मुझे पढ़ाने, और अच्छी जिंदगी देने के लिए कितना काम करते है।
और रही जिद्द की बात मेरे पास सब कुछ है जो मेरे लिए जरुरी है। अंकल एक छोटी सी बात जो आपने शायद नोटिस नहीं की होगी। कि पहले हम चाय कांच के गिलास में देते थे। और अब हम सब disposable use करते हैं। पता है क्यों मेरे पापा मुझे रात को सर्दियों में बर्तन धोते हुए देखते थे। और उन्हें यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था। इसलिए उन्होंने यह सोचा कि पैसे थोड़े कम कमा लेंगे। लेकिन मुझे तकलीफ ना हो। और आज तक आपने भी देखा होगा कि मेरे पास किसी चीज की कमी नहीं है।
और जब आपके मां - बाप आपके बिना बोले आपकी तकलीफ और जरूरत समझते हो तो जिद्द करने की कोई जरूरत नहीं होती।
उस बच्चे की यह बात सुनकर मेरे मन में एक ही बात आई कि - "समझदारी उम्र की मोहताज नहीं होती"

क्योंकि हमने ऐसे कई बच्चे और जवान लोग देखें है। जो हमेशा अपने मां - बाप से दुखी होते है और यह कहते हुए दिखते है कि उन्होंने उनके लिए क्या किया है।
ऐसे समय पर ऐसे समझदार बच्चे को देखकर मेरा मन बहुत खुश हो गया।
       अब तो आप भी जान गए होंगे। मेरे उसी पार्क में जाने का राज।
आज भी मैं जब वहां जाता हूं। चाय भी जरूर पीता हूं। और थोड़ी देर उस बच्चे के साथ बैठकर बात भी जरूर करता हूं।

💛 गुरुकृपा 


Best Joggers for man

Combo of blanket in affordable price