Monday, 17 September 2018

Big Boss मनोरंजन का खजाना।





     जी, हां दोस्तों १६/०९/९८ से बिग बॉस सीजन -१२ शुरू हो गया है। इसका इंतजार लोग बड़ी बेसब्री से करते हैं। यह एक ऐसा Realty Show है, जिसमें हर तरीके से मनोरंजन होता है। इसकी शुरुआत ऐसे होती है जैसे किसी त्यौहार की होती है। यही वजह है कि इसका १२ वां सीजन आ रहा है फिर भी इसका craze लोगों में वैसा ही है जैसा पहले था।
      इस reality show को अमेरिका के Big Brother show से adapte किय गया है। जिसे Netherland के John de Mol Jr.ने बनाया था। और भारत में इसे Endemol Shine Group द्वारा  पेश किया गया। जिसके पहले Host Arshad Warsi थे। २००६ में इसका पहला सीज़न आया था। पर दूसरे सीज़न में वह host नहीं थें। और इसे Viacom 18’s Colour द्वारा पेश किया गया।
     इस शो का मुख्य आकर्षण इसका  concept है। इसमें खिलाडियों को एक निश्चित समय के लिए एक घर में रखा जाता है। अलग-अलग task दिए जाते हैं। और जनता की वोटिंग के आधार पर विजेता घोषित किया जाता है। वैसे ११सीज़न हो चुके हैं आप सब जानते ही हैं। इसमें पहले सिर्फ celebrities को लिया जाता था। पर अब commoner भी आते हैं। इसके अब तक ११ सीजन के विजेता इस प्रकार है।
१. राहुल रॉय।
२. आशुतोष कौशिक।
३. विंदू दारा सिंह।
४. श्वेता तिवारी।
५. जूही परमार।
६. उवृशी ढोलकिया।
७. गौहर खान।
८. गौतम गुलाटी।
९. प्रिंस नरूला।
१०. मनवीर गुर्जर
११. शिल्पा शिंदे।
 
   अरशद वारसी के बाद इस शो को शिल्पा शेट्टी, श्री अमिताभ बच्चन जी ने भी host किया है।
पर चौथे सीजन से लेकर अब तक सलमान खान इसे host कर रहे हैं। कमाल का host करते हैं सलमान सर। और उनकी hosting से इस शो में चार चांद लग जाते हैं।
  सब की तरह मैं भी इस शो की फेन हूं। भारत में बिग बॉस एक ही नहीं कई भाषाओं में पेश किया जाता है। और मैं आपको सच बताती हूं बिग बॉस का १० वां और ११वां सीजन मुझे सबसे अच्छा लगा था।
  १० वें सीजन में मनवीर और मनु पंजाबी की जोड़ी बहुत अच्छी थी। मनु की मम्मी के देहांत के बाद उनका  वापिस आना। उनकी मां को लेकर गलत बोलना और उनका बड़ी सहजता वह तसल्ली से उस स्थिति को संभालना, स्वामी ओम का नालायक बच्चों की तरह हरकतें करना मनवीर का उन्हें कभी बच्चे की तरह सारथी से, कभी बुर्जग की तरह परमार से समझाना, मोनालिसा की शादी, लोपामुद्रा, यह सब बिग बॉस को कुछ अलग ही अच्छे level तक लें गए थे। उस पर सोने पर सुहागा सलमान खान जी सबको control करके चल रहे थे।
   ११वें सीजन में भी सलमान जी का जुबेर व प्रियांक शर्मा का औरतों की बेइज्जती करने पर लताड़ना, पुनीश का शिल्पा का साथ देना सभी बेमिसाल था।
   और अब बारी है १२वें सीजन की जो भी धमाल करेगा। और सबके दिलों पर राज़ करेगा। क्योंकि सलमान जी तो है ही संभालने के लिए।


1 comment:

Best Joggers for man

Combo of blanket in affordable price