Sunday 13 December 2020

ऐसे मनाएं नया साल।

 




नमस्कार दोस्तों,

         कैसे हैं आप। भगवान से प्रार्थना है कि आप सब ठीक-ठाक होंगे। नयी खबर यह है कि यह साल भी खत्म होने वाला है। 2020 यह साल ऐसा चढ़ा कि इसने पूरी दुनिया ही हिला डाली। दुनिया में हर जगह मुसीबत ही मुसीबत आती रही। सारी प्राकर्तिक आपदाएं इस साल आई। बीमारी, बाढ़, और भूकंप आदि। इस साल जब से मैंने होश संभाला है इतनी तबाही नहीं देखी। देश के बाहर ही नहीं अंदर भी उथल-पुथल मची रही पूरे साल।

       कुछ लोग कहते है कि यह कर्मों का फल है। कलयुग है। जो भी है यह 2020 का साल बड़ा भयानक निकला। लोगों की लगी लगाई नौकरियां चली गई। आर्थिक संकट फैल गया।

    आप सब भी सोच रहे होंगे कि मैं वहीं सब बता रही हूं जो आप सबको पता है। यह बात मैं मानती हूं। लेकिन आज मैं आप सभी से यह कहना चाहती हूं कि आप इस बार जब 2021 का स्वागत करें तो इस दुआ से करें। मैं कोई ज्योतिष नहीं हूं। न ही भविष्य वाणी करने की मुझे में ताकत है। मैं एक साधारण इंसान हूं जो कि परेशानियों में परेशान होता है, और खुशी में खुश। और इसमें कोई दो राय नहीं है कि 2020 बहुत परेशानी भरा रहा है। 

       मैं यह चाहती हूं कि आप इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, इसलिए नहीं कि इससे मुझे views मिलेंगे। बल्कि इसलिए जब 1 जनवरी 2021 को 12:01 मिनट पर जब अधिक से अधिक लोग  यह प्रार्थना करेंगे तो इसका असर कितना अधिक होगा। क्योंकि मानो या ना मानो दुआ में बहुत असर होता है।

 मेरी समझ से इस तरह दुआ करनी चाहिए या आप अपने शब्दों में भी इसे बोल सकते हैं।

   आप जिस भी धर्म पर विश्वास रखते हो, उस प्रभु का नाम लें। और दुआ करें" कि है परम पिता परमेश्वर हम सब आपके बच्चे हैं हमसे जो भी भूल हुई हो उसे क्षमा करें। और आने वाला यह साल सबके लिए बहुत अच्छा हो। मेरे, मेरे परिवार और सभी संसार के लोगों को हेप्रभु सेहत, खुशी, सम्पन्नता प्रदान करना। यही आपसे मेरी विनम्र प्रार्थना है।"

  आप चाहें New Year celebration कैसे भी करें परंतु 12:01 मिनट पर यह दुआ जरूर करना। और अपने ईश्वर को जरूर याद करना। अभी नया साल आने में पूरे 18 दिन बाकी हैं। यह अधिक से अधिक शेयर करें।

  मेरी भी यही दुआ है कि आप सब का 2021का नया साल बहुत ही अच्छा चढ़े।

धन्यवाद

8 comments:

Best Joggers for man

Combo of blanket in affordable price