Wednesday 16 December 2020

फिर कोई निर्भया न हो।

 नमस्कार दोस्तों,

      आज 16 दिसंबर है। और मेरा मानना है कि कुछ साल पहले, आज की रात सबको याद होगी। याद आया नहीं, तो मैं याद दिलाती हूं। आज के ही दिन कुछ साल पहले " निर्भया काण्ड" हुआ था। बहुत ही भयंकर रात थी वो। इस काण्ड के बारे में सब जानते है। क्योंकि इसके बाद सारा भारत एक हुआ था। और निर्भया के लिए न्याय की लड़ाई, उसके माता-पिता के साथ सबने लड़ी। देर लगी, बहुत देर लगी परंतु न्याय हुआ। उन दोषियों को मौत की सज़ा मिली। जिसके वह लोग हकदार थे।

      लेकिन क्या उसके बाद इन केसों में कमी आई। नहीं आई, क्यों नहीं आई। कभी सोचा है आपने। वह इसलिए क्योंकि न्याय में होने वाली देरी के कारण लोगो में डर ही नहीं है। 

      आप एक बात खुद देखें। आजकल मास्क न पहनने पर तुरंत 2000/- का जुर्माना हो जाता है। और यही डर है कि सब मास्क पहनकर ही बाहर निकलते हैं। यह होता है डर। तो आप ही बताइए कि क्या ऐसे घिनौने जुर्म के लिए भी ऐसी ही सज़ा नहीं होनी चाहिए। जिस कारण कोई भी यह। अपराध करने से पहले सौ बार सोचे।

     दूसरी बात यह है कि हम लोग सिर्फ अपना सोचते हैं। दूसरे के साथ क्या हो रहा है इससे किसी को कोई मतलब नहीं। कई ऐसी घटनाएं होती हैं जब किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ हो रही होती है पर कोई उसका विरोध नहीं करता। यह भी एक सबसे बड़ा कारण है कि उन लोगों की हिम्मत बढ़ती है और वह मनमानी करते हैं। अगर उस समय वहां खड़े लोग मिलकर उसकी मदद करें तो अपराधी खुद ही पीछे हट जाएगा। माना हर किसी में इतनी ताकत नहीं होती की वो मुकाबला कर सके ऐसे में आप दो तीन लोगों को साथ लेकर उस महिला से ऐसे ही बात करना शुरू कर दें। उन्हें यह लगेगा कि वह अकेली नहीं हैं और वह भी दूर हो जाएंगे। क्योंकि इन्हीं रास्तों से होकर हमारी मां-बहनों ने भी आना हैं और हर एक  अगर राहमें चलती लड़की में अपनी मां,बहन या भाभी को देखेगा तो यह गुनाह अपने आप रूक जाएगा। क्योंकि उन्हें भी आप वैसे ही protect करोगे। जैसे अपने को करते हैं। और ध्यान रखें जब कोई किसी को बचाता है तो उसे अकेला न छोड़ें। बल्कि उसके साथ सब खड़े हो जाएं।

    और सबसे विनती है कि अगर रात को आप अकेले आ रहे हैं। या आपके साथ कोई ladies है तो बड़ी सावधानी से सफर करें। जहां थोड़ा भी शक हो वह रास्ता बदल दो। और अपने फोन से अपनी Location हमेशा share करें।

अग‌र इन सब बातों पर ध्यान दें तो इस अपराध में कमी आ सकती है।

  

धन्यवाद।


    

No comments:

Post a Comment

Best Joggers for man

Combo of blanket in affordable price