Thursday 20 August 2020

#justiceforssr भाई यहां प्रजातंत्र हैं।

 नमस्कार मित्रों,

        आज मैं आपके सामने अपना नया ब्लॉग पेश कर रही हूं। जिसका शीर्षक ' भाई यहां प्रजातंत्र हैं।' है। आप भी कहेंगे कि कितना अटपटा शीर्षक है। इसके लिए मैं पहले आपको बताना चाहती हूं कि मैंने 17 जून 2020 को एक ब्लाॅग लिखा था। जिसका शीर्षक था " आत्महत्या। क्या सही हल है। यह ब्लाॅग मैंने "सुशांत सिंह राजपूत" की मौत पर लिखा था। 

       उस समय की स्थिति के अनुसार इस घटना को आत्महत्या का रूप दिया गया था। परंतु हमारे देश के जागरूक रिपोर्टर और सारी दुनिया के लोगों के प्रयास से इस केस की सच्चाई सामने आई। और पता चला कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक हत्या है। 



      हमारे देश के Re Public, ABP news channel के कई anchor, जैसे अनृब गोस्वामी, रूबिका लियाकत और भी कई लोगों की मेहनत रंग लाई और इस केस को सही दिशा मिली। और बहुत-बहुत धन्यवाद है कंगना रनौत को जिनके कारण सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिलने की आशा जागी।

     आखिरकार यह केस CBI के पास चला गया है। और आशा करते हैं कि जो जो सबूत RePublic, ABP news में दिखाए गए हैं। उन सब के आधार पर सही गुनाहगार पकड़े जाएंगे। हालांकि बहुत से सबूत नष्ट हो गये हैं। पर अब भी बहुत कुछ इन News Chhanels के कारण CBI के हाथ में है।

     और यह सब हमारे देश की शासन व्यवस्था के कारण हुआ है। क्योंकि हमारे यहां प्रजातंत्र हैं। जिस कारण यहां सबको अपनी बात कहने की स्वतंत्रता है।

     इसीलिए तो कहा है भाई यहां प्रजातंत्र हैं।


3 comments:

Best Joggers for man

Combo of blanket in affordable price