Saturday 6 June 2020

करोना से जंग जारी है।

   मेरे प्यारे दोस्तो इस साल करोना वायरस ने सारी दुनिया को हिला दिया है। यह किस कारण हुआ, किस की लापरवाही से हुआ, यह सब बातें बाद की है। परन्तु यह बात सौ फीसदी सच है कि इस के कारण सारी दुनिया को बहुत नुक्सान हुआ है। अब तक सारे देशों की सरकारें अपनी ओर से सारी precaution ले चुकी है।
     मैं बात कर रही हूं अपने देश की जहां २२ मार्च से लेकर 7जून तक लाॅकडाऊन लग चुका है। और अब 8जून से अनलाॅकडाऊन फेस 1 शुरू हो रहा है
 जिसमें काफी छूट दी गई है। और यह जरूरी भी था क्योंकि अर्थव्यवस्था का बहुत बुरा हाल हो गया था। लोगों की जमा-पूंजी खत्म हो रही थी। हालांकि छूट के कारण करोना वायरस के कारण cases बढ़ रहे हैं। इसलिए कहा गया है कि "करोना से जंग जारी है, अब हमारी बारी है" सावधानी बरतने की। हमारे doctors, pera medical staff, police, और सफाई कर्मचारी हमारी बहुत रक्षा कर चुकी हैं। और हम तहेदिल से उनके शुक्र गुजार है। वह हमारे heroes हैं। इसलिए हमें उनके किए धरे पर पानी नहीं फेरना चाहिए। इसके लिए हम सबको मिलकर सावधानी बरतनी चाहिए।

1.   सरकार द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करना चाहिए।
2.   जब भी बाहर जाओ मास्क पहनकर निकले। और सनेटाईज़र जरूर साथ रखें।
3.   जब भी अपने या पब्लिक वाहन में बैठे और उतरे हाथ सेनेटाइज जरूर करें।
4.   आफिस या दुकान से आकर जरूर नहाएं।
5.    Public places पर थूकें नहीं।
6.    जब भी बाहर से कोई भी सामान लाए उसे 4-5 घंटे तक अलग रखें। और बाद में प्रयोग करें।
7.    जब भी बाहर जाएं न तो खुद के पास किसी को खड़े होने दें न ही खुद किसी के पास खड़े हो। अपने आप ही social distanceing हो जाएगी।
8.    नेट पर चेक करें जिन चीजों में विटामिन सी हो उन चीजों का सेवन रोज और जरूर करें। जैसे- नींबू, आंवला आदि।
9.    सोडियम hydrochloride ले और अच्छे तरीके से समझ कर उसका प्रयोग अपने घर के दरवाजों, टेबल आदि पर करें। इससे उन्हें साफ करें। बाहर से आने वाले bags को सेनाटाईज़ करें।
10.   हाथों को बार-बार धोएं। अगर भगवान न करे अगर आपको करोना हो जाए तो अपने को दूसरों से दूर कर लें। घबराएं नहीं। डरे नहीं।
     आप भी कहेंगे कि यह सब बातें हर जगह बताई जा रही है तो मेरे लेख में अलग बात करता है। यह सब बहुत जरूरी है और कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए इसीलिए मैं भी एक बार फिर से इन बातों को बताना चाहती हूं। ताकि सब सावधानी से रहें।
      क्योंकि 8 जून से माॅल और सभी पूजा स्थल खुल रहे है। इसलिए पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। अब हमें अपनी इस बीमारी से खुद ही रक्षा करनी है। इसलिए हिम्मत रखें
 और पूरी सावधानी बरतें।
    यह अपील मेरी सिर्फ भारत देश के लोगों से ही नहीं है बल्कि सारी दुनिया के लोगों से है कि हारे नहीं और ना ही  थके क्योंकि यह लड़ाई लम्बी है। मैं जानती हूं कि आप शारीरिक रूप से नहीं करेंगें। पर मानसिक रूप से जरूर तक सकते हैं आस पास की खबरें सुनकर। लेकिन हिम्मत रखना।
क्योंकि अगर "सावधानी हटी, तो दुर्घटना घटी।


धन्यवाद।

 

No comments:

Post a Comment

Best Joggers for man

Combo of blanket in affordable price