नमस्कार दोस्तों,
आज मैं यह लेख आजकल हो रही घटनाओं पर लिख रही हूँ| विषय सामाजिक हैं और इस लेख में, मैं अपने विचार पेश कर रही हूँ और आशा करती हूं कि आप भी अपने विचार साझा करेंगे|
अभी हाल ही में एक news आ रही है कि एक लड़की को दहेज के चक्कर में जिंदा जला दिया गया| और इस घटना को T.V. पर दिखाया भी गया| आज सब इस घटना के लिए उस लड़की के ससुराल वालों को दोषी बता रहे हैँ| हां, वह सबसे बड़े दोषी हैं उन्हें तो इसकी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए|
जिस लड़की के साथ यह घटना घटी वो काफी समय से यह दुख सह रही थी| इसलिए उसके दोषी केवल वही नहीं है उसके खुद के घरवाले भी हैं|
मेरा मानना यह है कि अगर आपकी बेटी को दहेज को लेकर परेशान किया जा रहा है तो क्यों नहीं लड़की के घरवाले समय रहते उसका साथ नहीं देते| क्यों समाज के डर से या रिश्तेदार क्या कहेंगे इस डर से अपनी बच्ची को उसी नरक में धकेले रखते हैं| अब आप ही बताये कौन से समाज ने या रिश्तेदार ने आकर उस लड़की को बचा लिया|
यहां कुछ बातें समझना बहुत जरूरी है| कि अगर एक बार ससुराल वाले दहेज की मांग करते हैँ तो वह कभी भी नहीं रुकेंगे दहेज मांगने से चाहें आप कितनी भी सुलह करवा कर अपनी बेटी को वहां टिकायें रहे|
यहां लड़की वालों को समझना चाहिए कि अगर वो अनावश्यक मांग कर रहे हैं तो उन्हें अपनी बेटी को बचाना चाहिए|अगर वह समझाने से नहीं समझते तो जबरदस्ती इन खोखले रिश्तों को बनाए रखने का कोई फायदा नहीं होता बल्कि भयंकर अंत जरूर होता है|
मुझे यह समझ नहीं आता कि एक बार लड़की को विदा करने के बाद उसे मां-बाप बिल्कुल पराया क्यों कर देते हैं| जबकि इस समय सबसे ज्यादा उन्हें अपनी बेटी का साथ देना चाहिए| उसे उस खोखले रिश्ते से बाहर निकालना चाहिए और जो पैसा मां-बाप उन्हें देने वाले थे उस से अपनी बेटी को आत्मनिर्भर बनायें|
और लड़के वालों को भी यह मानना चाहिए कि आप बहू घर ला रहे हैं कोई बैंक नहीं कि जब जरूरत होगी तब पैसों की मांग करने लग जाओ|अपने बेटे को इतना सक्षम बनाओ कि वह अपना परिवार चला सके| और सबसे बड़ी बात लड़की वाले अपने जिगर का टुकड़ा आपको दे देते है इससे ज्यादा और क्या दें|
और हमेशा इस बात को ध्यान में रखे कि बेटी शादी के बाद विदा होती है पराई नहीं होती, हमेशा आपकी ही बेटी रहती है इसलिए उसे सुरक्षित रखिये|
धन्यवाद
Arey bahut acha❤️
ReplyDeleteThanks Beta
DeleteAwesome
ReplyDelete