Thursday 8 July 2021

भूख सभी को लगती हैं।

 


नमस्कार दोस्तों,
       आज आपके सामने इस श्रेणी में,मैं दूसरा लेख लाई हूं। आशा है आप पसंद करेंगें। इसका शीर्षक है:- 


 

 भूख सभी को लगती हैं।

          भूख बहुत ऊंची चीज़ है। और भूख सभी को लगती हैं। चाहे वो इंसान हो या जानवर। जो जानवर पालतू होते है उनका तो काम चल जाता है लेकिन जो सड़को पर घूमते है उनका हाल बहुत बुरा होता है।और कुछ लोग ऐसे होते है जो इन जानवरो को खाना देने के बिलकुल हक मे नहींं होते। अगर उनके घर के आगे इंहे खाना डाल भी दिया जाए तो वह बुरा मान जाते है। और ऐसा करने से मना करते हैं। लॉकडाउन के समय तो इनका बहुत बुरा हाल हुआ था।

      अभी हाल ही मै High Court ने यह फैसला लेकर यह घेषणा की है कि सड़को पर घूमने वाले जानवरो को भी भोजन का हक है और इनको खाना डाल सकते हैं। जो की बहुत सराहणीय फैसला है। इसके अलावा आजकल बहुत ही गरमी पड़ रही हैं तो हो सके सभी लोगों को अपनी छत व घर के बाहर एक पानी का बरतन रखना चाहिए। क्यूँकि अगर आप देंखे सड़को पर यह जानवर प्यास से कितने बेहाल रहते है। साथ ही साथ अपने आस पास के पेड़ पौधो को भी पानी देना चाहिए। 

      अगर आप ऐसा करेंगे तो आप खुद ही अपने आप में बहुत सकून महसूस करेंगे। और किसी भूखे-प्यासे की मदद, खासकर वो जो की बेजुबान जानवर है, उनकी मदद बहुत पुण्य का काम है।

यह तो है मेरी सोच, और अब आप बताऐं comments के ज़रिए कि आपके क्या विचार है।

      



4 comments:

Best Joggers for man

Combo of blanket in affordable price