Tuesday 26 March 2019

बोझ

                       बोझ
कहते है लोग लड़की एक बोझ है।
ऐसी सोच पर मुझे बड़ा रोष है।।
क्योंकि हंसी आती है इस सोच पर
जिसकी जरूरत हमें रोज है।
वही एक बोझ है।।

बचपन से जो हमें संभालती है।
हम पर ममता का आंचल डालती है।।
जब भी कोई कष्ट हो, उसी का नाम जुंबा पर आता है।
जिसे हर कष्ट बताने पर, मिट जाता है।।
वह मां है, वह भी एक लड़की है।
जो की एक बोझ है।।

बचपन की साथी, हर खुशी-गम में साथ निभाती।
कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर, अपनी दुआएं बरसाती।।
हर एक से लड़ जाती, मां-बाप से भी तेरे लिए डांट खाती।
वह बहन है, वह भी एक लड़की है।
जो कि एक बोझ है।।

जिंदगी भर साथ निभाने को।
जो अपना घर-बाहर छोड़ आती है।।
सारी उम्र सुख हो या दुख हो साथ निभाती है।
गैर घर आकर तुम्हें और तुम्हारे घर को अपना बनाती है।।
कमा कर पैसा साथ तुम्हारे हर जिम्मेवारी उठाती है।
वह बीवी है। वह भी एक लड़की है।
जो कि एक बोझ है।
बिना जिसके जीवन की कल्पना भी नहीं की जाती।
उसे ही बोझ की संज्ञा क्यों दी जाती।।

इसीलिए इस सोच पर मुझे रोष है।
कि लड़की एक बोझ है।।
             

6 comments:

  1. Replies
    1. Thanks a lot. Sorry for late reply. But I need always your valuable comments and response.
      Thanks

      Delete
  2. Great mam aapne tuh aankho me aanso laadiye love you mam ❤️❤️����❤️❤️����

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thanks a lot. Sorry for late reply. But I need always your valuable comments and response.
      Thanks

      Delete
  3. Whats up, you will helpful to prepare splendid, however the last few
    threads happen to be kind of boring… I actually lose
    any fantastic posts. History a variety of content are simply
    a compact away from monitor! seriously!

    ReplyDelete

Best Joggers for man

Combo of blanket in affordable price