Monday, 29 December 2025

“सफर जो ज़िंदगी भर याद रह गया”

      


    सुबह का समय था। हम सब बहुत खुश थे। और इस खुशी के दो कारण थे। एक तो यह कि छुट्टियां शुरू हो गई थी। और हम सब 5 6 दिनों के लिए बाहर घूमने जा रहे थे। बिल्कुल बेफिक्र हो कर मस्ती में। हमारे साथ और भी एक दो families जा रही थी। हम सब by road बस से जा रहे थे।

     सब तैयार हो कर बस का इंतजार कर रहे थे। थोड़ी देर में बस भी आ गई। और हम सब बस में चढ़ गए। और हमारा सफर शुरू हो गया। बस अपनी speed में चलती जा रही थी। हम सब भी नाचते- गाते, खाते-पीते मस्ती करते जा रहे थे। सफर में एक रात पूरी बस में गुजारनी थी। रात हो गई थी तभी बस एक ढाबे पर रुकी। खाने पीने के लिए और toilet वगैरह के लिए।

    सब अपनी ही धुन में थे। मस्ती मज़ाक चल रहा था। हमने भी खाना खाया। और free हो कर बैठ गए थे। बस के चलने में अभी समय था। तभी अचानक हमने देखा कि एक जीप में 4-5 आदमी आए। ढाबे पर रुके। और शोर-गुल मचाने लगे। वो लोग अपने साथ शराब भी लाए थे। लेकिन ढाबे के मालिक ने उन्हें कहा कि यहां families भी आती है यहां न पीए। लेकिन वो हर बात को अनसुनी किए जा रहे थे। हमारी बस की सवारियों के साथ खासकर ladies के साथ बदतमीजी कर रहे थे। ढाबे के मालिक से भी गाली-गालोच करने लगे।

   यह सब देखकर हमारी बस का ड्राइवर बीच में आया और समझाने की कोशिश करने लगा। उन्होंने उसे भी गलियां देनी शुरू कर दी। ड्राइवर को भी गुस्सा आ गया। और बात मार-पीट तक पहुंच गई। तब कुछ लोगों ने बीच में पड़ कर झगड़ा रुकवाया। लेकिन वो आदमी अब भी गलियां दिए जा रहे थे। लोगों ने समझाया कि रात का समय है। और हम उनकी जगह पर है। और हमारे साथ ladies और बच्चे भी है। इसलिए चुप कर जाओ। यह सब सुनकर ड्राइवर चुप हो गया। क्योंकि उसे भी याह realise हुआ कि अभी सारी रात उसने बस चलानी है। 

     उसने भी समझदारी की और सबको कहा कि सब बस में बैठ जाए। और उसने बस वहां से जल्दी से निकाल ली। सबकी सांस में सांस आई। और हमारी बस चलने लगी। अभी हम ढाबे से 2 किलोमीटर ही आगे निकले थे कि हमें लगा कि एक जीप बस का पीछा कर रही है। पहले तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब 4-5 किलोमीटर तक ऐसा सबने नोट किया। तो सबके होश उड़ गए। क्योंकि सचमुच एक जीप बस का पीछा कर रही थी और उसमें वही आदमी थे। जो ढाबे पर मिले थे। सबके हाथो में बड़े-बड़े लठ थे। उन्हें देख कर ऐसा लग रहा था कि वो लड़ने के मूड में थे। यह देखते हुए हमारे ड्राइवर ने बस full speed से भगाई। पर जीप अब भी पीछा कर रही थी।

   हमारी बस के दो-चार आदमी ड्राइवर के पास गए। और उससे पूछा कि हम अभी कहां से गुजर रहे है। ओर 2-3 किलोमीटर के बाद क्या पड़ेगा। भगवान का शुक्र था कि हमारी बस में एक पुलिस अधिकारी भी था। उसने अब सबसे कहा कि यह जो स्थिति है यह थोड़ी खतरनाक हो गई है। इसलिए सबको मिलकर हिम्मत और सूझ-बूझ से काम करना होगा। 

    उन्होंने कहा कि जिसके पास जो कुछ चीज जैसे चाकू, बस में कोई डंडा, लोहे का रोड हो सब निकाल लो। हो सकता है वो हमारी बस को overtake करके आगे रोक ले। और जब वो बस को रोक कर ड्राइवर को नीचे उतरने की कोशिश करे ताकि उसे पीट सके। तब सब मिल कर जोर से, बहुत जोर से चिल्लाते हुए उन पर हल्ला बोल डालना। क्योंकि जब उन्हें लगेगा कि ड्राइवर अकेला नहीं है। तो वह घबरा जाएंगे। और भूले नहीं ड्राइवर ने हम लोगों के लिए ही उन्हें मन किया था। इतने में पास के पुलिस स्टेशन से पुलिस बुला लूंगा। सभी लोगों ने हां में गर्दन हिला दी।

    अभी उन्होंने बात खत्म ही की थी कि झटके से बस ने ब्रेक मारी और बस रुक गई। और बस के सामने वही जीप खड़ी थी। उसमें से वो आदमी नीचे उतरे और ड्राइवर को बुलाने लगे। गलियां देने लगे। ड्राइवर भी डर गया उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। लेकिन उन्होंने डंडों से शीशा तोड़ा दरवाजा खोला। और ड्राइवर को घसीट कर बाहर निकालने लगे। तभी सारी बस के यात्री डंडों,रोड,चाकू लेकर जोर से बहुत जोर से चिल्लाते हुए बस से बाहर आ गए। और जब सब मिलकर चिल्लाए तो इतना शोर हुआ कि उन आदमियों के होश उड़ गए। एक बार को तो उनके हाथ पैर पड़ गए। भीड़ ने ड्राइवर को खींच कर अपनी ओर कर लिया। जैसे ही उन्होंने यह देखा वो लपक कर हमें मारने के लिए आए। तभी वहां पुलिस की एक दो PCR van गई थी। क्योंकि हम एक state के पास पहुंच गए थे। साथ ही उस पुलिस अधिकारी के फोन करने पर और भी पुलिस आ गई थी। 

     हम लोगों की चीख इतनी ऊंची थी कि आस पास की PCR van आ गई थी। पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई। और हमारे मिलकर किए गए इस साहस और प्रयास की सराहना भी की। ड्राइवर ने भी सब लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। और सब आगे के सफर को निकल पड़े। आज भी मैं इस trip को नहीं भूल पाया हूं।


No comments:

Post a Comment

Best Joggers for man

Combo of blanket in affordable price