क्रिकेट के मैदान पर गुस्सा, आँखों में आग और बल्ले से निकलती ज्वाला—यह सब किसमे देखने को मिलता है, तो मेरा कहना होगा कि वो है विराट कोहली। लेकिन इस आग के पीछे छुपी है एक ऐसी कहानी, जिसमें आँसू भी हैं, अकेलापन भी और खुद से लड़ने की जिद भी। विराट कोहली सिर्फ अपनी मेहनत से हासिल किए रिकॉर्ड्स का नाम नहीं, बल्कि हार से लड़कर जीतने की कहानी हैं।
5 नवंबर 1988, दिल्ली। एक साधारण परिवार का लड़का, जिसके सपने बहुत बड़े थे। क्रिकेट उसकी ज़िद था। लेकिन किस्मत ने बहुत जल्दी इम्तिहान ले लिया। पिता के निधन के अगले ही दिन विराट रणजी मैच खेलने उतरे और शतक जड़ दिया।
उस दिन समझ आ गया था—यह लड़का हालातों से हारने वालों में से नहीं है।
🏏 विराट कोहली से 👑 किंग कोहली बनने तक का सफर
2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम में एंट्री। शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन विराट ने हर मौके को हथियार बनाया। रन, फिटनेस और आक्रामक सोच—तीनों ने मिलकर एक नए युग का जन्म किया। कप्तान बने तो टीम इंडिया को विदेशों में जीतना सिखाया। हर रन के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता गया।
🏏 जब हालात विराट के हक में नहीं थे
लेकिन फिर आया वह दौर, जिसे कोई भी भूलना चाहता है—2020 से 2022। रन नहीं बन रहे थे। शतक सूख चुके थे। सोशल मीडिया पर मज़ाक, एक्सपर्ट्स की आलोचना और फैंस की बेचैनी—सब एक साथ। 3 साल… एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं।
यह विराट के करियर का नहीं, बल्कि मानसिक लड़ाई का दौर था। उन्होंने खुद कहा—“मैं अंदर से खाली महसूस कर रहा था।”
👑 किंग की वापसी
कई लोग यहीं टूट जाते हैं। लेकिन विराट रुके, पीछे हटे, खुद को समझा। क्रिकेट से थोड़ा दूर गए। और फिर आया वह पल—2022 एशिया कप, अफगानिस्तान के खिलाफ शतक। यह सिर्फ 100 रन नहीं थे, यह था एक किंग की वापसी थी 👑 किंग कोहली की।
इसके बाद विराट ने फिर दिखा दिया कि फॉर्म अस्थायी होता है, क्लास स्थायी। रन लौटे, आत्मविश्वास लौटा और “King Kohli” फिर से राज करने लगा। विराट कोहली की इस मेहनत ओर लगन ने सारी दुनिया को यह सबक दिया कि:
* गिरना बुरा नहीं, उठना ज़रूरी है
* मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही अहम है
* सच्ची मेहनत देर से सही, रंग ज़रूर लाती है
ओर अंत में यही कहना चाहूंगी कि विराट कोहली की कहानी सिर्फ क्रिकेट की नहीं है। यह हर उस इंसान की कहानी है जो कभी टूटा है, हारा है, लेकिन रुका नहीं।
विराट कोहली एक नाम नहीं, एक जज़्बा हैं।

Amazing
ReplyDeleteBahut achi kahani hai❤️
ReplyDeleteKing Kohli 👑
ReplyDeleteWaaaah
ReplyDeleteMaza aagya
ReplyDeleteWow mummy ❤️
ReplyDelete